Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अहंकार के कारण राहुल की लोकसभा सदस्यता गई, खुद को सबसे ऊपर समझते हैं: अश्विनी वैष्णव

short by खुशी / on Wednesday, 29 March, 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता उनके अहंकार के कारण गई है। उन्होंने कहा, "राहुल खुद को देश के संविधान व कोर्ट से ऊपर समझते हैं। वह मानते हैं कि देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।" बकौल वैष्णव, राहुल ने 'मोदी सरनेम' बयान से ओबीसी वर्ग का अपमान किया।