गुजरात में गोदाम से ₹1 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की चोरी, जांच में जुटीं 7 पुलिस टीमें
अहमदाबाद (गुजरात) के चांगोदर स्थित इंग्राम माइक्रो के गोदाम से 2 नकाबपोशों ने iPhone, iPad, लैपटॉप समेत 190 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चुरा लिए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹99.98 लाख है। संदिग्ध CCTV कैमरे में कैद हुए हैं और फुटेज, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच की जा रही है। जांच के लिए 7 टीमें गठित की गई हैं।
read more at Timesnowhindi


