Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर रखा जाएगा: फडणवीस

short by प्रियंका वर्मा / on Wednesday, 8 May, 2024
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में अहमदनगर ज़िले का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्यादेवी होल्कर के सम्मान में अहमदनगर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' करने का फैसला पहले ही कर लिया है जिसे अमल में लाया जाना है।