अहमदाबाद मेट्रो के कोच को नुकसान पहुंचाने के आरोप में इटली के चार नागरिक गिरफ्तार
अहमदाबाद (गुजरात) के गोमतीपुर स्थित अपैरल पार्क में खड़े अहमदाबाद मेट्रो के दो कोच पर आकृतियां उकेरकर उन्हें नुकसान पहुंचाने को लेकर इटली के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने इन सभी पर मुंबई मेट्रो के कोच पर आकृति बनाने को लेकर भी केस दर्ज हुआ था। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक घुसपैठ का केस दर्ज हुआ है।
read more at ABP न्यूज़


