Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अज़ान की आवाज़ आने पर अमित शाह ने कश्मीर की रैली में रोका अपना भाषण, लोगों ने की तारीफ

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 5 October, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में एक रैली को संबोधित करने के दौरान अज़ान की आवाज़ आने पर अपने भाषण को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। अज़ान खत्म होने के बाद अमित शाह ने रैली में मौजूद लोगों की अनुमति से अपना भाषण दोबारा शुरू किया। इसके बाद लोगों ने शाह की सराहना की।