Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आ गया इंसानों को 'बिना शर्त प्यार' देने वाला रोबोट, लॉन्च से पहले मिले 13,000 ऑर्डर

short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 6 July, 2026
चीन की यूबीटेक ने दुनिया का पहला फुल-साइज अल्ट्रा-बायोनिक ह्यूमनॉइड रोबोट U1 पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹17 लाख है। AI से लैस यह रोबोट 20+ भावनात्मक अवस्थाओं को पहचानता है और इंसानों जैसे हाव-भाव दिखाता है। लॉन्च से पहले इसे 13,000+ ऑर्डर मिले। कंपनी के अधिकारी माइकल टैम ने कहा, "U1 कभी धोखा नहीं देगा...बिना शर्त प्यार करेगा।"
read more at Youtube