Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंदोलनरत किसान नेताओं ने खनौरी बॉर्डर पर 4 जनवरी को बुलाई महापंचायत

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 29 December, 2024
हरियाणा-पंजाब से लगे खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने 4 जनवरी को धरनास्थल पर 'किसान महापंचायत' का आह्वान किया है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा, "हम 4 जनवरी को खनौरी में महापंचायत करेंगे जिसमें कई राज्यों के किसान शामिल होंगे।" इससे पहले किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया था।