Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में कैसे मची भगदड़ जिसमें 9 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 1 November, 2025
आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में कम-से-कम 9 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबरें आ रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मंदिर की क्षमता 2,000-3,000 श्रद्धालुओं की है लेकिन कार्तिक एकादशी के मौके पर करीब 25,000 लोग दर्शन के लिए पहुंचे। अत्यधिक भीड़ के कारण रैलिंग टूट गई, श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर गए और भगदड़ मच गई।