आंध्र में तालाब में घूमने गई थीं महिलाएं; अचानक पैर फिसलने से डूबीं, 5 की हुई मौत
आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं ज़िले में दशहरा की छुट्टियों के दौरान गोल्लापल्ली तालाब घूमने गईं पांच महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं। मृतकों में गायत्री, उनकी नवविवाहित बेटी अश्विनी और तीन पड़ोसन शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक जताया है और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
read more at Tv9hindi


