आंध्र प्रदेश में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने की मां की हत्या
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर एक 20 वर्षीय लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। बकौल पुलिस अधिकारी, आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है व मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
read more at ABP न्यूज़


