Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र प्रदेश में चाकू की नोक पर हुआ महिला से रेप, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था आरोपी

short by पंकज कसरादे / on Friday, 3 April, 2026
पलांडू (आंध्र प्रदेश) में एक महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला घर पर अकेली थी इसी दौरान एक अनजान शख्स पीने का पानी मांगने के बहाने उसके घर में घुसा और फिर स्कार्फ से बांधकर चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला एक सरकारी कर्मचारी है।