Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंखें बंद कर सोचा- कहीं यह सपना तो नहीं: भारत का टी20I उप-कप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 29 December, 2022
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज़ में भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाए जाने की खबर सबसे पहले उनके पिता ने दी थी। सूर्यकुमार यादव ने बताया, "इसकी (उप-कप्तानी) उम्मीद नहीं थी...कुछ पल के लिए मैंने अपनी आंखें बंद कीं और सोचा कि कहीं यह सपना तो नहीं है।''