Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र टीम निजी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाती इसलिए मेरे शतक पर ताली नहीं बजाई गई: भुई

short by तान्या झा / on Tuesday, 9 January, 2024
आंध्र प्रदेश टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रिकी भुई ने बताया है कि बतौर कप्तान हनुमा विहारी इस वर्ष नया नियम लेकर आए हैं जिसके तहत टीम निजी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाती है। उन्होंने बताया, "विहारी ने केवल इतना कहा कि कोई उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं है...सब टीम की उपलब्धि है इसलिए मेरे शतक बनाने पर किसी ने ताली नहीं बजाई थी।"