आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मिचौंग'
चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' मंगलवार दोपहर आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। 'मिचौंग' का सबसे ज़्यादा असर तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है जहां बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। वहीं, चेन्नई में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम-से-कम 8 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में भी आज भारी बारिश का अनुमान है।
read more at हिन्दुस्तान


