आंध्र प्रदेश में अज्ञात कारणों से बाइक के शोरूम में लगी आग, 400-500 बाइक जलकर हुईं राख
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गुरुवार को एक बाइक के शोरूम में आग लग गई जिस पर डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया गया। ज़िला अग्निशमन अधिकारी शंकरराव ने बताया कि हादसे में 400-500 बाइक जलकर राख हो गईं। बकौल शंकरराव, शोरूम में 1,000 वाहन थे और वहां आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
read more at Twitter


