आंध्र प्रदेश में टीडीपी के पोलिंग एजेंट्स का हुआ 'अपहरण', किए गए रेस्क्यू
आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीना ने सोमवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी के 3 पोलिंग एजेंट्स का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। बकौल मीना, पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर तीनों को छुड़ा लिया है। टीडीपी ने वाईएसआरसीपी के नेताओं पर अपहरण का आरोप लगाया है।


