आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर रोके जाने के बाद पवन कल्याण सड़क पर लेटे, हिरासत में लिए गए
जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, कथित भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करने विजयवाड़ा की ओर जा रहे कल्याण के काफिले को रोक लिया गया जिसके बाद वह सड़क पर लेट गए। इस दौरान उनके समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया।
read more at हिन्दुस्तान


