आइफिल टॉवर में लगी आग, 1200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पेरिस के आइफिल टॉवर में मंगलवार को आग लग गई जिसके बाद स्मारक देखने आए लगभग 1,200 लोगों को वहां से निकाला गया। बकौल रिपोर्ट्स, एक केबल में ओवरहीटिंग के बाद आग लगी थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है व आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


