Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में पीएचडी की छात्रा ने की आत्महत्या, 8 दिन में ऐसी दूसरी घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 18 January, 2024
आईआईटी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के गर्ल्स हॉस्टल में प्रियंका जायसवाल नामक पीएचडी की छात्रा ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 29 वर्षीय छात्रा ने दिसंबर-2023 में संस्थान में एडमिशन लिया था और वह झारखंड की रहने वाली थी। गौरतलब है, संस्थान में 8 दिनों के भीतर आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।