आईआईटी की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गए यूपी के 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में आईआईटी की तैयारी कर रहे 17-वर्षीय छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल खबर, छात्र रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और 2 महीने पहले ही कोटा आया था। गौरतलब है, कोटा में कोचिंग कर रहे 16 छात्रों ने पिछले 6 माह में अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की है।
read more at हिन्दुस्तान


