आईआईटी छात्र ने 50 छात्राओं और शिक्षिकाओं की मार्फ्ड तस्वीरें कीं पोस्ट, हुआ गिरफ्तार
19-वर्षीय आईआईटी छात्र को दिल्ली के एक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं को स्टॉक करने के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने 50 से अधिक छात्राओं व शिक्षिकाओं को प्रताड़ित किया और इंस्टाग्राम पर फर्ज़ी प्रोफाइल्स पर पीड़िताओं की मार्फ्ड तस्वीरें पोस्ट कीं। उसके मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो व फोटो मिले हैं।


