आईआईटी हैदराबाद की 21 वर्षीय छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते हॉस्टल में की आत्महत्या
आईआईटी हैदराबाद की एक छात्रा (21) ने सोमवार रात हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें छात्रा ने लिखा कि उसकी मौत का कोई ज़िम्मेदार नहीं है और वह गंभीर मानसिक तनाव में थी। बकौल पुलिस, पिछले 3 हफ्ते में आईआईटी हैदराबाद के 2 छात्रों ने आत्महत्या की है।
read more at हिन्दुस्तान


