Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सीबीआई की अर्ज़ी खारिज, तेजस्वी यादव की ज़मानत बरकरार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 October 2022
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ज़मानत बरकरार रखी है। दरअसल, सीबीआई ने तेजस्वी पर एक प्रेस वार्ता में जांच एजेंसियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए इस मामले में उनकी ज़मानत रद्द करने की अर्ज़ी लगाई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तेजस्वी को सोच-समझकर बयान देने को कहा है।
read more at LatestLY