आईएएस अफसर शरण ने शेयर किया यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने वाले पवन के घर का वीडियो
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल करने वाले पवन कुमार के घर का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। शरण ने लिखा, "पवन का घर, उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 239वीं रैंक पाई है। मेहनती लोग अपना भविष्य खुद लिखते हैं।" गौरतलब है, पवन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
read more at X (formerly twitter)


