आईएफएस अधिकारी पंकज शर्मा होंगे मैक्सिको में भारत के अगले राजदूत
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी पंकज शर्मा को मैक्सिको में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं। मंत्रालय ने कहा है, “उनके द्वारा नया कार्यभार जल्द संभाले जाने की संभावना है।”
read more at ANI


