Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया तितलियों की 'मड पडलिंग' का वीडियो

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 6 June, 2022
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने तितलियों की 'मड पडलिंग' प्रक्रिया का वीडियो शेयर किया और लिखा, "जहां तितलियां सॉल्ट इकट्ठा करने के लिए...एकत्रित होती हैं।" आईओपी साइंस जर्नल में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, मुख्यतया नर तितलियां मिट्टी/गोबर या स्तनपायी जानवरों की पेशाब से सोडियम/अमीनो एसिड निकालते हैं और फिर इसे मेटिंग के दौरान मादाओं को स्थानांतरित कर देते हैं।
read more at Twitter