Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईएफएस अफसर ने शेयर कीं ‘दुनिया की सबसे सूखी जगह’ पर बनी फूलों की घाटी की तस्वीरें

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 22 August 2022
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर चिली के एटाकामा रेगिस्तान में बनी फूलों की घाटी की तस्वीरें शेयर की हैं। अधिकारी ने लिखा, "एटाकामा रेगिस्तान धरती की सबसे सूखी जगह मानी जाती है...यहां औसत वर्षा 15 मिलीमीटर/वर्ष है। कई बार यहां बिल्कुल बारिश नहीं होती…लेकिन जब बारिश होती है तब यह जगह एक जादुई दुनिया में बदल जाती है।"