आईएफएससी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अनुचित क्लोज़-अप शॉट्स के लिए क्लाइंबर से मांगी माफी
इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट क्लाइंबिंग (आईएफएससी) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ऑस्ट्रियाई क्लाइंबर जोहाना फार्बर की अनुचित तस्वीरें प्रसारित होने के बाद उनसे माफी मांगी है। बकौल आईएफएससी, "आईएफएससी मानव शरीर को वस्तु के तौर पर दिखाने की आलोचना करता है।" इवेंट के ब्रॉडकास्टर ने पिछले हफ्ते बोल्डर सेमीफाइनल के दौरान फार्बर के बॉटम का क्लोज़-अप रीप्ले प्रसारित किया था।
read more at Twitter


