आईएमएफ ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर किया 6.1%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 5.9% से बढ़ाकर 6.1% कर दिया है। आईएमएफ ने अगले वित्त वर्ष (2024-25) में जीडीपी वृद्धि दर के 6.3% रहने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2% की दर से बढ़ी थी।
read more at भाषा


