आईएमएफ ने 2024 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर किया 6.8%
आईएमएफ ने 2024 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 30 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। जनवरी में आईएमएफ ने इस साल भारत के जीडीपी की वृद्धि दर के 6.5% रहने का अनुमान जताया था। आईएमएफ ने कहा, "भारत में जीडीपी वृद्धि दर 2024 में 6.8% और 2025 में 6.5% रहने का अनुमान है।"
read more at Moneycontrol


