आईएमडी ने आज अधिकतम तापमान दर्ज करने वाले भारतीय शहरों की सूची की जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44°C से अधिक दर्ज करने वाले शहरों की सूची जारी की। बकौल आईएमडी, उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे अधिक तापमान (47.4°C) दर्ज किया गया जिसके बाद यूपी के ही प्रयागराज (46.8°C) का स्थान रहा। वहीं, राजस्थान के गंगानगर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अधिकतम 46.4°C तापमान दर्ज किया गया।
read more at Twitter


