आईएमडी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जताई बारिश की आशंका, शेयर की सूची
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 19-20 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर भारत में 19-23 मार्च और बिहार में 20 मार्च को बारिश की आशंका है। गुजरात, महाराष्ट्र और एमपी में 19 मार्च को बारिश हो सकती है।
read more at IMD


