आईएमडीबी की 'मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार्स ऑफ द लास्ट डिकेड' की लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
आईएमडीबी की 'मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार्स ऑफ द लास्ट डिकेड' की लिस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर शाहरुख खान और तीसरे स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। इसके बाद लिस्ट में आलिया भट्ट, दिवंगत अभिनेता इरफान खान, आमिर खान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार का नाम शामिल है।


