आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गुजरात से 33 वर्षीय शख्स गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर काम और जासूसी करने के आरोप में मंगलवार को सूरत से 33 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान के दो हैंडलर हामिद और काशिफ के संपर्क में था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले अधिकारियों व नागरिकों को धन मुहैया कराता था।
read more at भाषा


