Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को पंजाब पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 19 May, 2022
पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर (पंजाब) से एक शख्स और उसके सहयोगी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सीमा पार जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान ज़फर रियाज़ और उसके सहयोगी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।