आईएसएस पर अंतरिक्षयात्रियों के 98% पेशाब व पसीने को पीने योग्य पानी बना रही नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि वह इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर अंतरिक्षयात्रियों के 98% पेशाब व पसीने को रीसाइकल कर पीने योग्य पानी में बदल रही है। इसके लिए ईसीएलएसएस प्रणाली अंतरिक्षयात्रियों की सांस, पसीने और पेशाब से नमी इकट्ठा करती है। गौरतलब है कि इससे पहले आईएसएस पर 93-94% पानी ही रीसाइकल किया जा रहा था।
read more at NASA


