आईओएस 18 की मदद से अब ऐप को हाइड या लॉक कर सकेंगे एप्पल यूज़र्स
एप्पल ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया कि आईओएस 18 में यूज़र्स अब ऐप्स को हाइड या लॉक कर सकेंगे। आईओएस 18 में अगर कोई यूज़र लॉक या हाइड ऐप को ओपन करने की कोशिश करेगा तो इसके लिए फेस आईडी या पासकोड की ज़रूरत होगी। एप्पल ने बताया कि सर्च में लॉक्ड ऐप का डेटा नहीं दिखेगा।


