Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईजीएल ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ाईं, दिल्ली में कीमत हुई ₹79/किलो

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 17 December, 2022
सरकारी गैस आपूर्ति कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की। नई कीमतों के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹79.56/किलोग्राम होगी जो पहले ₹78.61/किलोग्राम थी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में सीएनजी की कीमतें ₹82.12/किलोग्राम जबकि गुरुग्राम में ₹87.89/किलोग्राम होगी। कीमतें पिछली बार 8 अक्टूबर 2022 को संशोधित हुई थीं।