Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है: समयसीमा बढ़ाने की मांग के बीच आयकर विभाग

short by रौनक राज / on Thursday, 30 December 2021
आयकर विभाग ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग के बीच गुरुवार को ट्वीट किया, "आज शाम 8 बजे तक आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 5.34 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं…जिसमें आज ही दाखिल किए गए 24.39 लाख आईटीआर शामिल हैं।" बकौल विभाग, आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है।
read more at Twitter