Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईटीआर में रेंट और होम लोन की गलत जानकारी देने वाले वेतनभोगियों को भेजा गया नोटिस: रिपोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 22 July, 2023
'ईटी' के मुताबिक, आयकर रिटर्न (आईटीआर) में करीबी रिश्तेदारों के नाम से फर्ज़ी रेंट स्लिप और होम लोन के नाम पर छूट लेने वाले वेतनभोगी करदाताओं की जांच शुरू की गई है। आयकर विभाग ने कुछ करदाताओं को नोटिस जारी कर छूट के दावों के साक्ष्य मांगे हैं। धोखाधड़ी की पहचान के लिए विभाग एक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहा है।
read more at Moneycontrol