Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईटीबीपी के जवान ने जम्मू-कश्मीर में आत्महत्या करने से पहले 3 साथियों को मारी गोली

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 16 July, 2022
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में स्थित एक कैंप में आईटीबीपी के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बकौल अधिकारी, घायल जवान अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। आईटीबीपी ने मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।
read more at भाषा