Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईटीबीपी के जवान ने दिल्ली में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पत्नी व ससुर को बताया ज़िम्मेदार

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 20 February 2022
दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के 31-वर्षीय जवान ने अपनी सर्विस राइफल से रविवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जवान के बिस्तर से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
read more at भाषा