Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल में सबसे कम उम्र में सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 20 April, 2025
17 वर्षीय आयुष म्हात्रे रविवार को आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे कम उम्र (17-वर्ष, 278 दिन) में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके पहले यह रिकॉर्ड अभिनव मुकुंद के नाम था जिन्होंने 2008 में सीएसके के लिए 18-वर्ष, 139 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं, मैच में आयुष ने 213.33 के स्ट्राइक रेट से 32-रन बनाए।