आईपीएल 2022 में डुप्लेसी को उनकी कप्तानी के लिए 10 में से 9 अंक दूंगा: आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने कहा है कि फाफ डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आईपीएल-2022 में अच्छी कप्तानी की है, वह किसी दबाव में नहीं आए। बकौल आकाश, "उन्होंने टीम में अच्छा माहौल बनाए रखा...कप्तानी के लिए फाफ को 10 में से 9 अंक दूंगा।" दरअसल, क्वॉलिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से हारकर आरसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
read more at Sportskeeda


