आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले जय शाह ने शेयर की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीर
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "भारत के पसंदीदा त्योहार के लिए मंच तैयार हो चुका है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कुछ घंटे बचे हैं।" गौरतलब है, ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदणा, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे।
read more at Twitter


