Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह: रिपोर्ट

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 28 February 2023
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को डॉक्टरों ने पीठ की सर्जरी कराने का विकल्प दिया है और वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, बुमराह अब तक पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं। गौरतलब है, 29-वर्षीय बुमराह ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल सितंबर में कोई मैच खेला था।