Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल 2024 में लगे अब तक किसी भी आईपीएल सीज़न के मुकाबले सर्वाधिक छक्के

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 15 May, 2024
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान आईपीएल 2024 का 1125वां छक्का लगते ही किसी भी आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले आईपीएल 2023 में सर्वाधिक 1124 छक्के लगे थे। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब 1000 से ज़्यादा छक्के लगे हैं।