Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल 2024 से पहले सीएसके के दल से जुड़े एमएस धोनी, सीएसके ने शेयर कीं तस्वीरें

short by शिव / on Tuesday, 5 March, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2024 से पहले मंगलवार को टीम के साथ जुड़ गए। सीएसके ने धोनी की चेन्नई पहुंचने के बाद की तस्वीर X पर शेयर की है। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।