Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल आचार संहिता तोड़ने पर ईशान किशन पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

short by मनीष झा / on Sunday, 28 April, 2024
मुंबई इंडियंस (एमआई) के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के कारण मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि ईशान किशन ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकारा है।