आईपीएल इतिहास में 2 अलग टीमों के खिलाफ 1,000-रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने वॉर्नर
डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1,000-रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ गुरुवार को मैच में 42-रन बनाकर फ्रैंचाइज़ी के खिलाफ 1,000-रन पूरे किए। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वॉर्नर 1,000+ रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ और शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ 1,000-रन बनाए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


